डीडीहाट में वालीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन के समय मौजूद खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
डीडीहाट के रामलीला मैदान में आयोजित बापू चल वैजयंती राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी उर्वादत्त भट्ट, विशिष्ट अतिथि एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट बांके बिहारी, डा. अजीत हेमरन, सुप्रीमकोर्ट के अधिवक्ता मनोज गोरकिला ने किया। पहले दिन एसएसबी फ्रंटियर रानीखेत और वॉलीबाल क्लब डीडीहाट के बीच मैच हुआ। वॉलीबाल क्लब डीडीहाट ने पहले सेट में 15-11 और दूसरे सेट में 18-16 से जीत दर्जकर उद्घाटन मैच को अपने नाम कर लिया।
डीडीहाट यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, रायबरेली, उत्तराखंड पुलिस समेत कई राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। निर्णायक इंद्रजीत सामंत, किशोर साह रहे। स्कोरर धर्मेंद्र टोगलिया रहे। मैच का आंखों देखा हाल संजय पंत ने सुनाया।
प्रतियोगिता में दिवाकर पांगती, पुष्कर सिंह पांगती, विक्रम बिष्ट, भूपेंद्र टोलिया, राजेंद्र बिष्ट, बलवंत रावल, प्रकाश बोरा सहयोग कर रहे हैं। प्रतियोगिता पांगती पुस्तक भंडार और डीडीहाट यूथ सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।