फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौला की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 19 Jan 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चटकेश्वर महादेव मैदान में खेली गई क्रिकेट प्रतियोगिता दौला की टीम ने जीत ली है। फाइनल में दौला की टीम ने देवलालगांव की टीम को हराया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा ने विजेता-उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन


फाइनल में दौला की टीम ने 20 ओवर में 102 रन बनाए। जवाब में देवलालगांव की टीम 80 रन बनाकर आलआउट हो गई। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। इसका आयोजन युवक मंगल दल देवलालगांव ने किया। समापन मौके पर ग्राम प्रधान विनोद देवलाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मानंद नगरकोटी, प्रेम चंद, शेखर नगरकोटी, राजेंद्र कांडपाल, देवेंद्र देवलाल, दीपक देवलाल, युवक मंगल दल के पंकज देवलाल, जीवन देवलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें