फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने मां की चिता को मुखाग्नि दी

Sat, 10 Feb 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पीपली घाट में मां की चिता को मुखाग्नि देती चेतकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत की पत्नी और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मूनाकोट में प्रवक्ता बीना पंत का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनका शनिवार को पीपली घाट में महाकाली के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि उनकी बड़ी बेटी चेतकी पंत ने दी। पंत दंपति का बेटा नहीं है। उनकी बड़ी बेटी चेतकी इस समय बंगलूरू में साफ्टवेयर इंजीनियर है। मां के निधन की सूचना मिलते ही वह पहले दिल्ली तक विमान से पहुंची। उसके बाद वह कार से यहां पहुंची।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य पंत का परिवार यहां तिलढुकरी मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है। आठ फरवरी को बीना पंत को दिल का दौरा पड़ा। उनको हल्द्वानी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अल्मोड़ा के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। बीना पंत के निधन की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। केएनयू जीआईसी और कन्या इंटर कॉलेज मूनाकोट में शोकसभा हुई।

बड़ी संख्या में शिक्षक अंतिम संस्कार के समय उपस्थित रहे। शिक्षक नेता एआर दयाल, डा. आरपी पाठक, पूरन भट्ट, हरीश बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, प्रवीण रावल समेत कई शिक्षक पीपली घाट पहुंचे थे। 21 वर्षीय चेतकी पंत ने कहा कि उसको माता पिता ने बेटे की तरह पाला है। मां की चिता को मुखाग्नि भी वही देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें