धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा मार्ग पर बारिश, बर्फबारी और भूस्खलन के चलते रविवार को भी इनर लाइन परमिट जारी नहीं किए गए। एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि मार्ग पर कई जगह सड़क बंद है। संबंधित विभाग मार्ग खोलने में जुटे हैं। मौसम और सड़क की स्थिति की समीक्षा के बाद सोमवार से परमिट जारी करने पर निर्णय लिया जाएगा।
एसडीएम ने श्रद्धालुओं और यात्रा संचालकों से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अगले आदेश तक यात्रा स्थगित रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन अब तक दूसरे चरण की आदि कैलाश यात्रा के लिए 2783 इनर लाइन परमिट जारी कर चुका है।