फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने की गर्भवती मिली मूक-बधिर नाबालिग: अस्पताल में जांच के बाद खुला दरिंदगी का राज; सगा ताऊ गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 04:40 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र में मूक-बधिर नाबालिग के गर्भवती होने पर दुष्कर्म का मामला सामने आया। जांच में उसके सगे ताऊ पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र की मूक-बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने चार दिन बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सगे ताऊ ने एक नहीं कई बार नाबालिग के साथ दरिंदगी की। वह 45 की उम्र में भी अविवाहित था जो नशे का आदी भी था। इस उम्र तक विवाह नहीं हुआ तो नशे में उसने मौका पाकर अपनी ही सगी भतीजी के साथ दरिंदगी की और उसे धमकाते हुए यह सिलसिला चलता रहा। उसने अपनी हवस मिटाने के मिले रिश्तों की मर्यादा का भी ध्यान नहीं दिया।

दरअसल, थल क्षेत्र की मूक-बधिर एक नाबालिक को बीते दिनों दौरे पड़ने की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया। वहां जांच हुई तो पता चला कि नाबालिग तीन महीने की गर्भवती है। मामले का खुलासा होने के बाद भी परिजन कुछ भी कहने से बचते रहे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए स्वत: प्राथमिकी दर्ज की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नाबालिक के साथ दरिंदगी करने वाला उसका सगा ताऊ है। नाबालिग की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईयीयू में भर्ती किया गया। जब तीसरे दिन बीते शनिवार को उसकी हालत में कुछ सुधार आया तो उसने पुलिस को आपबीती बताई। नाबालिग ने भी अपने साथ हुई इस दरिंदगी का जिम्मेदार ताऊ को बताया। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में सामने आया कि नशे का आदी होने से आरोपी का 45 वर्ष की उम्र तक भी विवाह नहीं हुआ। जब एक दिन घर में कोई मौजूद नहीं था तो नशे में पहुंचे ताऊ ने मौका पाकर अपनी सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। डरा-धमकाकर उसने इसके बाद नाबालिग के साथ कई बार दरिंदगी की इससे वह गर्भवती हो गई।

विज्ञापन


परिजनों को चल गया था आरोपी के कारनामे का पता, रहे चुप

 पूछताछ में सामने आया कि परिजनों को आरोपी के कारनामे का पता पहले ही चल चुका था। सगा ताऊ होने से परिजनों ने लोकलाज के भय से चुप्पी साधे रखी। यदि नाबालिग को दौरे नहीं पड़ते और उसे जिला अस्पताल नहीं लाया जाता तो शायद उसके साथ हुई इस दरिंदगी का पता नहीं चलता। मूक-बधिर नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी के बाद भी परिजनों की चुप्पी अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही है।

थल क्षेत्र की नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अविवाहित आरोपी नशे का आदी था। नशे की हालत में ही उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और यह सिलसिला जारी रहा। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस गंभीरता से काम करेगी।-अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसपी, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें