वी वायरस स्कूल की ओर से आयोजित डांस प्रतियोगिता के मेगा फाइनल में संजना पंत ने पहला स्थान हासिल किया और उनको 10 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। रामलीला मैदान में शनिवार रात हुए मेगा फाइनल में देर रात तक सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने वाले योगेश कुमार को पांच हजार, तीसरा स्थान पाने वाले पूनम राम और बीट ब्रेकर्स को तीन-तीन हजार रुपये का इनाम मिला।
मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने आयोजन की सराहना की। वी वायरस के प्रबंधक विजय कुमार और अध्यक्ष रजत विश्वकर्मा ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान पालिका सभासद पवन माहरा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, दीपक तिवारी, राहुल लुंठी, व्यापार संघ के संतोष बिष्ट समेत तमाम गणमान्य लोग थे। आयोजकों ने बताया कि मेगा फाइनल के लिए 20 प्रतिभागियों को चुना गया था। संचालन नानू बिष्ट, गुंजन तिवारी, जगदीश धामी ने किया। निर्णायक नवीन खड़ायत, दीपशिखा बोहरा, मनोज कुमार और दीपक तिवारी थे।