फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिलिंग

Tue, 14 Apr 2015 11:27 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालयन साइकिलिंग क्लब अभियान दल के सदस्यों का कहना है कि चार दिन के अभियान के दौरान वह कम से कम 200 लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित कर चुके हैं। थल, जौलजीबी घाटी में जहां पर रोड नदी के किनारे सीधी और सपाट है, वहां पर युवा साइकिल चलाने का विकल्प चुनने को तैयार हैं। साइकिल चलाने में खतरे नहीं हैं। सिर्फ एक बार साइकिल खरीदते समय ही खर्च उठाना पड़ता है। इसमें ईंधन की कोई जरूरत नहीं होती। 11 अप्रैल को पिथौरागढ़ से शुरू हुए इस अभियान दल के सदस्य मंगलवार को वापस पिथौरागढ़ लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने मुनस्यारी के निकट कालामुनि तक 2700 मीटर की ऊंचाई में भी साइकिल पहुंचा दी थी। कुल 320 किलोमीटर की दूरी इस अवधि में तय की गई।
विज्ञापन

अभियान दल के सदस्यों ने बताया कि उनके आने की सूचना पर हर नगर और कस्बे में लोग उनकी प्रतीक्षा में खड़े मिले। यह उनकी जिज्ञासा भी थी और साइकिलिंग के प्रति क्रेज को भी दर्शा रहा था। अभियान दल के सदस्यों ने इस अवधि में कुल 17 नगरों और कस्बों में लोगों से संपर्क किया। साइकिलिंग से पर्यावरण का संरक्षण होता है। स्वस्थ रहने के लिए हर किसी को साइकिल चलानी चाहिए। पहाड़ों में साइकिल चलाने के लिए विशेष प्रकार की मोटर बाइक मिल जाती है। इसमें गियर लगे होते हैं। गियर वाली साइकिल चढ़ाई में आसानी से चढ़ जाती है। अभियान दल के सदस्य सुरेंद्र पंवार, इमरान हुसैन और बासु पांडे ने बताया कि आने वाले समय में लोग साइकिल को जरूर अपनाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें