फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश के लिए निकली साइकिल यात्रा पहुंची धारचूला

Sun, 28 May 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला से आदि कैलाश के लिए रवाना होता साइकिल दल। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ से आदि कैलाश तक 8 कुमाऊं पंचशूल ब्रिगेड के नेतृत्व में साइकिल एक्सपीडिशन यात्रा आदि कैलाश के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को धारचूला मुख्यालय से लेफ्टिनेंट शिव बहादुर थापा के नेतृत्व में 15 सदस्यीय दल को रवाना किया गया। 26 मई को पिथौरागढ़ से निकला दल 280 किमी की आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा करेगा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देकर सीमा से पलायन को रोकना, युवाओं को एडवेंचर के माध्यम से सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण संतुलन का संदेश देना है।
विज्ञापन

यात्रा चरमा, धारचूला, पांगला, बुदि, गुंजी, कालापानी, कुटी होते हुए आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर पूरी होगी। इस दौरान सूबेदार दीप चंद्र कांडपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें