राज्यपाल से मुलाकात करते रेडक्रास के पदाधिकारी। संवाद
पिथौरागढ़। जिला रेडक्राॅस समिति के पदाधिकारियों ने राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत) से मुलाकात की। राज्यपाल ने समिति की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। रेडक्राॅस के चेयरमैन महेश चंद्र पंत और सचिव भगवान सिंह ने बताया कि मुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल से मुलाकात कर उन्होंने जिले में रेडक्राॅस के कार्यों से अवगत कराया गया। राज्यपाल ने कार्यों पर संतोष जताया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वहां हिमांशु ठकुराठी, मनोज जोशी, पंकज जोशी, राज मेहता, बाला सिंह, खुशाल सिंह ज्येष्ठा आदि थे। संवाद