फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नायल सपोली से भट्टीगांव सड़क का कटान शुरू

Fri, 07 Nov 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। नायल सपोली से भट्टीगांव तक पांच किमी सड़क कटिंग का कार्य शुरू हो गया है। थल से नायल सपोली-भट्टीगांव सड़क का पांच किमी हिस्सा कटान नहीं होने से मार्ग अधर में लटका था। ग्रामीण काफी समय से सड़क कटिंग की मांग उठा रहे थे।
विज्ञापन

बीते मार्च में इसकी स्वीकृति मिली और टेंडर जारी होने के बाद शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा लोनिवि डीडीहाट के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन से सड़क कटान कार्य का उद्घाटन किया। सड़क बनने से मल्ली गोल, सिमार, लोदिया थल, जुजोली, नायल सपोली, मड़, भट्टीगांव, लेग, चौसाला गांव के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी और कोटगाड़ी मंदिर जाने वालों को पांच से छह किमी का फेरा कम लगाना पड़ेगा। वहां सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रौतेला, नायल सपोली के प्रधान त्रिलोक पंचपाल, बसंत लोहनी, कमलेश जोशी, रमेश चंद आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें