फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर और टनकपुर के बीच खुलना चाहिए भंसार कार्यालय : प्रचंड

Sat, 17 May 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बैतडी के पाटन में जनता को संबोधित करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड। संवाद
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल प्रंचड ने बैतड़ी के पाटन से पहाड़ी लोक मार्ग जनजागरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पंचेश्वर और टनकपुर के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भंसार कार्यालय न होने से दोनों देशों को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने यहां भंसार कार्यालय खोले जाने की वकालत की।
विज्ञापन

नेपाल के पूर्व पीएम प्रचंड ने कहा कि झूलाघाट से गड्डा चौकी के बीच काली नदी पर भारत-नेपाल को जोड़ने के लिए पुल न होने से दोनों देशों के नागरिकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नदी में पुल बनने से इसका लाभ दोनों देशों को मिलेगा। इसके लिए नेपाल और भारत सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डडेलधुरा के परशुराम और अजमेरू कोट में पर्यटन विकास की बात राष्ट्रीय स्तर पर रखी जाएगी।
इस दौरान उन्होंने ओली सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। अभियान में नेकपा माओवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायन काजी श्रेष्ठ, उपाध्यक्ष अग्नि सापकोटा, पम्फा भुसाल, महासचिव देव गुरूंग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें