डीडीहाट महोत्सव में कार्यक्रम पेश करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
डीडीहाट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। शनिवार को अमित सागर नाइट में कलाकारों ने चैत की चैत्वाला और बेबी प्रियंका के गानों पर जमकर धमाल मचाया। लोक गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक भी थिरकने पर मजबूर हो गए। जोहार जनजाति संगठन के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
शनिवार को सांसद अजय टम्टा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने डीडीहाट में पहली बार आयोजित हो रहे महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन संस्कृति के संरक्षण में मददगार साबित होते हैं। समारोह में विवेकानंद विद्या मंदिर, जीआईसी डीडीहाट, जीआईसी दूनाकोट, वेदा स्कूल, प्राप्रा डीडीहाट और जूनियर हाईस्कूल सानदेव के छात्रों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका राजेंद्री कन्याल को भी सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल ने जीआईसी के सौंदीर्यकण के लिए धनराशि स्वीकृत करने को लेकर सांसद अजय टम्टा को मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम में बीएसएफ के डीआईजी बीएस टोलिया, रंगकर्मी जनार्दन उप्रेती, समाजसेवी प्रकाश जोशी, यशवंत महर, पुष्कर सिंह पांगती, पूर्व प्रमुख जयंती देवी, धारचूला के सीओ विमल कुमार आचार्य, एसआई मीनाक्षी रौतेला आदि उपस्थित थे। समारोह का संचालन हरीश चुफाल और ओम प्रकाश वर्मा ने किया।