फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरा जनसैलाब

Tue, 10 Dec 2024 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने नगर में रैली निकाली। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है। मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बांग्लादेश पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र को इस हिंसा की जांच के लिए स्वतंत्र जांच आयोग का गठन करना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को विभिन्न संगठन सनातन एकता मंच के बैनर तले नगर के रामलीला मैदान में एकत्र हुए। लोगों ने सभा कर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर आक्रोश जताया। इसके बाद लोगों ने नगर में आक्रोश रैली निकाली। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों में पूजा-अनुष्ठान के दौरान हमला कर रहे हैं।
भारत सरकार को बांग्लादेश पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाकर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से स्वतंत्र जांच आयोग गठित कर अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों की निष्पक्ष जांच, कट्टरपंथियों पर सख्त कार्रवाई, हिंसा और उत्पीड़न का शिकार अल्पसंख्यकों के पुनर्वास की मांग की।
विज्ञापन

कहा बांग्लादेश सरकार को महिला और बच्चों का जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। इस दौरान लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम विनोद गोस्वामी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
इस मौके पर प्रो. एनएस भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जाधारी गणेश भंडारी, इंद्र लुंठी, महंत रमेश दास, रेखा जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, कोमल मेहता, मनीष महर, जगदीश पांडे, दीपक गोस्वामी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें