फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पर्यावरण बचाओ, सीमांत बचाओ नारे के साथ वड्डा में उमड़ा हुजूम

Sun, 22 Feb 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के वड्डा में आयोजित रैली में शामिल लोग। स्रोत : पूर्व सैनिक
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जनपद से पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के विरोध में पर्यावरण बचाओ, सीमांत बचाओ आंदोलन अब व्यापक जनसमर्थन के साथ निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। रविवार को वड्डा क्षेत्र में इस आंदोलन के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग, युवा, मातृशक्ति और पूर्व सैनिकों ने बड़ी संख्या में भागीदारी कर सरकार के निर्णय के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन एवं पर्यावरण बचाओ, सीमांत बचाओ संघर्ष समिति की ओर से सेना मेडल कै. दीवान सिंह के नेतृत्व में रैली वड्डा के मढ़ेगांव स्थित शहीद स्मारक से शुरू होकर बाजार से होती हुई शहीद भुवन चंद्र भट्ट द्वार तक पहुंची। इस दौरान पर्यावरण बचाओ, सीमांत बचाओ और भारत माता की जय के नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। वाद्य यंत्रों और नारों के साथ रैली में संदेश दिया गया कि सीमांत के भविष्य से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस दौरान हुई सभा में कहा गया कि इस आंदोलन को उत्तराखंड राज्य आंदोलन की भावना के समान देखा जाना चाहिए। यह केवल एक मांग नहीं बल्कि अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई है। कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह, जीत सिंह, भूपेंद्र चंद, परमानंद भट्ट, शिवचंद प्रताप इगराल, आनंद राणा, नंदा सिंह, सुभाष भट्ट, दयाल सिंह, शेर सिंह, दीपा चुफाल सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन

धरना सातवें दिन रहा जारी
पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के विरोध में कलक्ट्रेट के बाहर धरना स्थल पर पूर्व सैनिकों का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी जारी रहा। पूर्व सैनिक संगठन ने कहा कि शासन-प्रशासन और सरकार ने मामले में यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे जनपद में चक्का जाम की तैयारी की जा रही है। इसमें लोग पूर्ण सहयोग के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें