थल के बालेश्वर मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। सावन के तीसरे सोमवार को जिले के मंदिर में आस्था की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने शिव मंदिरों में पहुंचकर अपने आराध्य भगवान शिव की जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
जिला मुख्यालय के उल्का देवी, चटकेश्वर, रई गुफा सहित थलकेदार, ध्वज, थल के बालेश्वर आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। थल के पौराणिक बालेश्वर मंदिर में दूर-दूर से भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्त पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं महिलाओं ने केदारनाथ शिला, पार्वती मंदिर, हनुमान मंदिर में पूजन कर भैरवनाथ मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाया। यजमानों ने पुरोहितों से ग्रह की शांति के लिए पाठ कराया। देर शाम पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही होती रही। संवाद