फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बदल रहे मौसम से अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की भीड़

Wed, 18 Jun 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट के सीएचसी में चिकित्सकों का इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। लगातार बदल रहा मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। सीएचसी गंगोलीहाट में पिछले दो सप्ताह से रोगियों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों ने बीमारियों से बचने के लिए खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी है।
विज्ञापन

लगातार बदलते मौसम के कारण सीएचसी में ओपीडी बढ़ने लगी है। पिछले दो सप्ताह में अस्पताल की ओपीडी 200 से अधिक पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में वायरल फीवर, जुकाम, पेट दर्द के साथ ही बदन दर्द के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कार्की ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें मियादी बुखार से पीड़ित बच्चे अधिक हैं।
कहा कि बाहरी खान-पान के कारण रोगियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने लोगों को अत्यधिक ठंडा पानी, आइस क्रीम और कोल्डड्रिंक्स का सेवन न करने की सलाह दी है। इससे गला खराब होने के साथ-साथ अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को इस मौसम में फल, हरी सब्जियां लेनी चाहिए और हल्का भोजन करना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को पानी उबालकर पिलाने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें