पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के सेरा गांव स्थित भूमिया देव मंदिर से माता उल्का का डोला निकला। माता के डोले का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। चैत्र माह के नवरात्र की दशमी को हर साल सेरा गांव से माता का डोला उठता है।
बृहस्पतिवार को जिला सेरा गांव से शाम को परंपरागत तरीके से ढोल नगाड़ों के साथ मां उल्का देवी का डोला उठा। इस दौरान डोले के साथ मौजूद श्रद्धालुओं ने मां उल्का के जयकारे लगाए। डोला गंगनाथ, भूमियादेव, कालिका माता और भवानी माता मंदिर की परिक्रमा के बाद वापस उल्का देवी मंदिर पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह मां उल्का के दर्शनों को लोगों की भीड़ जुटी रही।
इस दौरान देव डांगरों ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वचन दिए दिया। पुजारी दीपक चंद्र पुनेठा और रोहित पुनेठा ने मंदिर में पूजा अर्चना की। इस आयोजन में अशोक मेहता, कवींद्र मेहता, मोहित मेहता, योगेश मेहता, किशोर, लक्ष्मण सिंह, प्रेम सिंह मेहता, लाल सिंह मेहता सहित सभी ग्रामीणों ने विशेष सहयोग दिया।