फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणाई और मुवानी में फसल, फलों को नुकसान

विज्ञापन
गणाईगंगोली में ओलावृष्टि से प्याज को हुआ नुकसान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गणाईगंगोली/मुवानी। जिले में हो रही बारिश और ओलावृष्टि से फसल और फलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे किसान मायूस हैं। उनका कहना है कि खेतों में फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, इसका मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

गणाई में शनिवार शाम हुई ओलावृष्टि से गेहूं के साथ ही आम, लीची, नींबू, अमरूद और सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से सिमाली, कुनल्ता, ओलिया गांव, गणाई, ग्वाड़ी, लाखतोली, नायल, कूना, भिनगड़ी, डसीलाखेत, बासीखेत, फडियाली, बडौली समेत अन्य गांवों में फसल, फल और सब्जियां पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। गेहूं की फसल पकने से पहले ही खेतों में गिर गई है। क्षतिग्रस्त फसलों को देख किसान काफी मायूस हैं। सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई है। सीमा देवी ने बताया कि खेतों में प्याज लगाया था। ओलों ने बर्बाद कर दिया है। उधर, मुवानी, भंडारी गांव रजवार, कमतोली, मायल, पिलखी, पीपलतड़ में भी गेहूं के साथ ही आम लीची, पपीता, आड़ू, पुलम, सब्जियों को ओलों से काफी नुकसान पहुंचा है। प्रधान गोदावरी बम, बीडीसी सदस्य कमलदीप बिष्ट, समाजसेवी रमेश बम ने डीएम को पत्र भेज राजस्व विभाग से शीघ्र नुकसान का आकलन कर किसानों को राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें