फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 11 Jan 2018 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सुदीप पंवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में बुधवार रात हुई कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा युवक घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल ध्यान सिंह और 108 आपात वाहन मौके पर पहुंचे। युवक के शोक में बृहस्पतिवार को धर्मशाला लाइन के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि बुधवार रात धर्मशाला लाइन निवासी सुदीप पंवार (35) पुत्र शिव सिंह पंवार पुलिस लाइन की ओर से अपनी कार (यूके 05 बी 7933) से बाजार को आ रहे थे। उनके साथ टकाना निवासी राजेंद्र मेहता (21) पुत्र चंचल सिंह भी कार में बैठा था। पुलिस लाइन से करीब 600 मीटर आगे टेलीफोन एक्सचेंज के पास मोड़ पर यह कार असंतुलित होकर ऊपर की सड़क से नीचे वाली सड़क पर पलट गई। आसपास के लोगों ने कार को दुर्घटनाग्रस्त होते देख लिया और मदद के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सुदीप पंवार की मौत हो चुकी थी।

सुदीप आंचल डेयरी में तकनीशियन के पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार कार दुर्घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई थी। वहीं, घायल राजेंद्र को रात ही में जिला अस्पताल भर्ती किया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। सुदीप के शोक में बृहस्पतिवार को धर्मशाला लाइन के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें