फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्यूली, पाखरी में पकड़ी 561 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला पुलिस ने नाके के दौरान भ्यूली में निजी बस से 517 ग्राम और पधर में एक व्यक्ति से 44 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना सदर में मुख्य आरक्षी संजीव कुमार सुबह के समय जब अन्य कर्मचारियों के साथ नाकाबंदी के दौरान भ्यूली में मौजूद थे तो उसी समय एक निजी बस मनाली से पठानकोट रूट पर जा रही थी। जब इस बस की चेकिंग की गई तो सीट नंबर 23 पर बैठे व्यक्ति तिलक राज पुत्र रोशन लाल निवासी गांव बरवाला डा. घयाना कला तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के कब्जे से 517 ग्राम चरस बरामद हुई है। उधर, दूसरे मामले में पुलिस थाना पधर में मुख्य आरक्षी ठाकुर सिंह जब अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबंदी पर पाखरी में थे तो उसी समय एक व्यक्ति पुलिस को देखकर वहां से भागने लगा। जब उसे रोककर चेक किया तो उसके कब्जे से 44 ग्राम चरस बरामद हुई है। इसने अपना नाम रणजीत सिंह पुत्र पंजकु राम निवासी गांव पाखरी डा. टांडु तहसील पधर जिला मंडी बताया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें