फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ततैयों के काटने से छात्रा की मौत

Sat, 23 Jul 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
ततैया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज दुबोला में कक्षा 12 में पढ़ने वाली एक छात्रा पर शनिवार की सुबह स्कूल आते समय ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। उसकी अस्पताल ले जाने से पहले मौत हो गई। छात्रा टिम्टा के प्रधान जगदीश राम की बेटी थी।
विज्ञापन


यहां मिली जानकारी में कहा गया कि टिम्टा निवासी बॉबी (17) शनिवार सुबह गांव की अन्य लड़कियों के साथ स्कूल आ रही थी। तभी रास्ते में ततैयों के झुंड ने इन छात्राओं पर हमला कर दिया। बॉबी को कई ततैयों ने काट दिया। वह बेहोश हो गई। इसकी सूचना स्कूल के शिक्षकों को दी गई। जब तक शिक्षक छात्रा को अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, उसके पहले ही छात्रा की मौत हो गई। इस घटना से स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई।

क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता जमन सिंह ने प्रशासन से कहा कि बालिका गरीब परिवार की थी। उसके परिजनों को आपदा मद से तत्काल मदद की जाए। बताया गया है कि इन दिनों पहाड़ पर ततैयों के झुंड बड़ी संख्या में प्राकृतिक रूप से तैयार हो जाते हैं। वह इस समय ज्यादा जहरीले होते हैं। यदि वह किसी को काट ले तो, जान का खतरा भी हो सकता है। मुख्य शिक्षाधिकारी एके जुकरिया ने भी घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें