फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककराला में डेरा महंत की लाठियों से पीट कर हत्या

Sat, 23 Jul 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/(नाभा/पटियाला)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाभा के साथ लगते गांव ककराला में महंत कृष्णदास (60) की लाठियों से पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

डीएसपी नाभा मनप्रीत सिंह ने बताया कि महंत कृष्णदास ने गोपाल दास नाम के व्यक्ति को अपने डेरे पर बुलाया था। इस दौरान दोनों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसको लेकर शुक्रवार रात दस बजे गोपाल दास अपने सार्थियों को लेकर कृष्णदास के डेरे पर गया और उस पर लाठियों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


गोपाल दास व उसके साथियों ने मार मार कृष्ण दास की हत्या कर दी। इस मामले की जांच कर रहे सदर थाना के एसएचओ राहुल कौशल ने बताया कि इस मामले में महंत कृष्ण दास के बेटे सर्बजीत के बयानों के आधार पर सात व्यक्तियाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सातों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फिलहाल बाहर हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है व जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें