फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में मिली अज्ञात युवती की लाश

Thu, 10 Sep 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व पुलिस ने सरयू से एक अज्ञात युवती की लाश बरामद की है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस को एसएसबी के माध्यम से जानकारी मिली कि पंचेश्वर के पास नदी किनारे एक महिला की लाश पड़ी है। तहसीलदार हरी राम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक भरत शाही, सल्ला के राजस्व उपनिरीक्षक दामोदर भट्ट, प्रकाश कापड़ी, जीवन पुनेठा, नवीन पांडे की टीम बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


राजस्व टीम ने बताया कि युवती की उम्र करीब 26 साल की होगी। उसने हरे रंग का पाजामा और लाल फूलदार कमीज पहनी है। लाश ज्यादा पुरानी नहीं है। उन्होंने बताया कि लाश को दो दिन तक लाशघर में रखा जाएगा, ताकि उसकी शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें