फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में दो शिक्षकों की मौत

Fri, 15 Dec 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कार दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर नैनीपातल के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे हुई ऑल्टो कार दुर्घटना में दो शिक्षकों की मौत हो गई। अंधेरा होने के कारण शव को खाई से निकालने में काफी समय लग गया। देर रात तक घटनास्थल पर पुलिस की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


जाजरदेवल के थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि बंदरलीमा से देर शाम बिना नंबर की नई ऑल्टो कार पिथौरागढ़ को जा रही थी। यह कार नैनीपातल से थोड़ा आगे एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार को रणगांव जूनियर हाइस्कूल में कार्यरत शिक्षक खुशाल सिंह नेगी (45) पुत्र प्रताप सिंह चला रहे थे।

उनके साथ मुनस्यारी में तैनात शिक्षक राजेंद्र सिंह कार्की (42) पुत्र केएस कार्की भी बैठे थे। दुर्घटना में राजेंद्र सिंह कार्की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब सात बजे घायल को खाई से बाहर निकाला और 108 वाहन से जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। बाद में खुशाल सिंह की भी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, खाई से शव निकालने में भी पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। मृतक शिक्षक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। जिला मुख्यालय में आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. आरएस राणा ने बताया कि कनालीछीना और जाजरदेवल थाना पुलिस के अलावा एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें