फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस खाने के विवाद में पुत्र की हत्या

Thu, 30 Jun 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
विज्ञापन
पुत्र को मौत के घाट उतारने वाला पिता नैन राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर में मांस खाने को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में पिता ने पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले पुत्र ने भी पिता पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की थी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 में मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तहसील मुख्यालय से 30 किमी दूर खिरमांडे के नाकोट निवासी नैन राम (52) बुधवार शाम खिरमांडे से मांस खरीदकर कर लाया था। घर में मांस पकने के बाद नैन राम का पुत्र संतोष कुमार (23) अकेले ही मांस खाने की जिद पर अड़ गया। पिता-पुत्र दोनों ने शराब पी हुई थी। पुत्र अधिक नशे में था। विवाद बढ़ा तो संतोष ने पिता के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। इससे गुस्साए पिता ने सब्जी काटने वाले चाकू से संतोष की गर्दन और सीने पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष नारायण सिंह के नेतृत्व में गांव पहुंची पुलिस टीम ने रात करीब साढ़े बारह बजे हत्यारोपी नैन राम को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि संतोष अविवाहित था और कोई काम धंधा नहीं करता था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। हत्यारोपी की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना के समय मृतक संतोष के साथ ही कक्षा सात में पढ़ने वाला सबसे छोटा पुत्र घर में था। हत्यारोपी का बड़ा पुत्र अपने परिवार के साथ अलग रहता है जबकि तीसरे नंबर का पुत्र कहीं बाहर नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें