फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से निकाले रुपये

Wed, 20 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
रुपये निकाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यहां एक गरीब महिला के खाते से किसी व्यक्ति ने 50 हजार रुपये की राशि एटीएम के जरिए निकाल ली है। यह रुपये महिला को पिछले साल राज्य सरकार ने जनश्री बीमा योजना के तहत दिए थे। महिला का खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। महिला ने बताया कि उसने बैंक से कभी एटीएम प्राप्त नहीं किया था। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


बताया गया कि नगर निवासी पुष्पा देवी के पति नारायण राम की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। पिछले साल उसे राज्य सरकार ने जनश्री बीमा योजना के तहत 50 हजार रुपये दिए थे। यह राशि पुष्पा देवी के पंजाब नेशनल बैंक में खोले गए खाते में आ गई। बुधवार को जब महिला बैंक से पैसे निकालने आई तो उसे पता चला कि खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पैसे निकालने के लिए एटीएम का प्रयोग किया गया था। यह राशि 15 और 16 फरवरी को एटीएम के माध्यम से निकली है।

पुष्पा देवी का कहना है कि उसने बैंक से कभी एटीएम नहीं लिया और न ही उसे पासवर्ड मालूम है। फिर एटीएम से पैसे निकलने से इसमें मिलीभगत प्रतीत हो रही है। पुष्पा का कहना है कि यदि उसे एटीएम मिल भी जाता तो भी उसे चलाना नहीं आता। वरदान सेवा संस्था की अध्यक्ष सुमन वर्मा की सहायता से पुष्पा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज ने बताया कि पैसे निकालने के लिए स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें