फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया की महिला पर्यटक की मौत

Sun, 19 Aug 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
विज्ञापन
नवीना वादीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाताल भुवनेश्वर घूमने आई मलयेशिया की एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की सूचना मलयेशियाई दूतावास को दे दी है।

विज्ञापन


मलयेशिया निवासी 27 वर्षीय नवीना वादीवाल पुत्री वादीवाल अपनी तीन सहेलियों सरला देवी कुलसिंघम, आनंदी गुनशेखरन और मल्लर वीजी बालसुब्रमण्यम के साथ 18 अगस्त को कौसानी से मुनस्यारी को निकली। मुनस्यारी में सड़क बंद होने की जानकारी मिलने के बाद इन्होंने बेड़ीनाग से पाताल भुवनेश्वर जाने की योजना बनाई। कार चालक देबू क्षेत्री के अनुसार शनिवार दोपहर बाद 3.30 बजे बेड़ीनाग में नवीना वादीवाल की तबीयत खराब हो गई। स्थानीय अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


दवा लेने के बाद स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर शाम को पाताल भुवनेश्वर आ गए और एक रिजॉर्ट में ठहरने के लिए कमरे लिए। रात लगभग आठ बजे नवीना की तबीयत फिर खराब हो गई। चालक के अनुसार पहले उन्होंने 108 को फोन किया। 108 के नहीं पहुंचने पर नवीना को कार से ही गंगोलीहाट अस्पताल ले गए, जहां डॉ. कुंदन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष पीआर आगरी ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव पिथौरागढ़ भेजा गया। सहेली की अचानक मौत से तीनों महिला पर्यटक गमगीन हैं। चालक ने बताया कि चारों महिला पर्यटक 10 अगस्त से बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, गोविंदघाट आदि स्थानों पर घूमकर यहां पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें