फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी पुल में 1.7 किलो यारसागंबू बरामद

Thu, 21 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौलजीबी/धारचूला
विज्ञापन
यारसागंबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल में चेकिंग के दौरान एसएसबी ने एक थैले में रखी 1.700 किलो यारसागंबू बरामद की है। सामान की चेकिंग करते समय यारसागंबू लाने वाला व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। एसएसबी ने पकड़ी गई यारसागंबू बृहस्पतिवार को वन रेंजर को सौंप दी है।
विज्ञापन


बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय झूलापुल के बंद होते समय बुधवार शाम 6.30 बजे एसएसबी के जवान लोगों के सामान की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति आटे का थैला लेकर भारत की तरफ से आ रहा था। जब एसएसबी ने थैले की चेकिंग शुरू की तो यह व्यक्ति सकपका गया और भीड़ में चुपचाप वापस भारत की तरफ आ गया। एसएसबी के जवानों ने आटे के थैले में छिपाए गए यारसागंबू के चार पैकेट बरामद किए। इनका वजन एक किलो 700 ग्राम निकला। जब तक एसएसबी के जवान उस व्यक्ति की तलाश करते, वह दूर चला गया।

बृहस्पतिवार को एसएसबी ने वन रेंजर केआर टम्टा को बुलाकर यारसागंबू उनके सुपुर्द कर दी है। बताया गया कि यारसागंबू की निकासी करने के बाद उसकी मार्केटिंग की कोई सुविधा न होने के कारण इसे तस्करी के जरिए नेपाल भेजा जाता है। अधिकांश मौकों पर यारसागंबू ले जा रहे लोग पुलिस और एसएसबी की पकड़ में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें