फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से होमगार्ड के जवान की मौत

Wed, 21 Oct 2015 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम के समय अपने गांव साना रिंगू जाने के लिए मदकोट टैक्सी स्टैंड में वाहन का इंतजार कर रहे होमगार्ड के जवान की बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। बिजली की कड़क से कई लोग भाग खड़े हुए। कई लोगों के कान कुछ देर के लिए बंद हो गए। बीच बाजार में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

बताया गया है कि साना रिंगू निवासी विशन सिंह (55) पुत्र हरचन सिंह मंगलवार की शाम अपने गांव जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। उस समय मौसम बेहद खराब था। अचानक बिजली की चपेट में आने से विशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। विशन सिंह मुनस्यारी में होमगार्ड के जवान की ड्यूटी करते थे। राजस्व पुलिस ने  शव का पंचनामा भरकर मदकोट में ही पोस्टमार्टम की व्यवस्था की है। होमगार्ड के तीन बेटे हैं। इनमें से दो बेटे नौकरी में हैं। एक बेटा गांव में रहता है। राजस्व निरीक्षक गणेश सिंह टोलिया ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें