फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की चार खालों और आठ किलो हड्डी के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 19 May 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
विज्ञापन
तेंदुए की खाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी नेपाल के डडेलधुरा जिले में अमरगढ़ी के पास नेपाल पुलिस की क्षेत्रीय अनुसंधान टीम ने तेंदुए की चार खालों और आठ किलो हड्डी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डडेलधुरा के पुलिस अधीक्षक विपिन कर्माचार्य ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने यह दबिश दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान कुलेड़ी ग्राम विकास समिति निवासी रामबहादुर थापा और लेक गांव निवासी रूम बहादुर रोचका को खालों और हड्डियों के साथ गिरफ्तार किया गया। इन दोनों ने तेंदुओं को पिछले दिनों मारा था। दोनों के खिलाफ वन्य जंतु एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह इन खालों को महाकाली पार कर भारत ले जाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें