फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी में विफल होने पर संतरी को अधमरा किया

Fri, 26 Aug 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट/मुनस्यारी
विज्ञापन
चोरों के हमले में घायल भवान सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदकिनी पुल के पास सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के स्टोर से बुधवार रात सामान की चोरी के लिए पहुंचे अज्ञात लोगों ने सफल नहीं होने पर एक संतरी को अधमरा कर दिया और दूसरे की पिटाई कर दी। दोनों संतरियों की स्टोर की सुरक्षा में रात की ड्यूटी लगी थी। बीआरओ के स्थानीय इंचार्ज ने इस मामले की रिपोर्ट मुनस्यारी थाने में दर्ज करा दी है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल संतरी को मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


बताया गया कि बीआरओ ने इन दिनों मदकिनी नदी पर पुल बनाने की तैयारी कर रखी है। पुल के लिए सीमेंट, सरिया एवं अन्य सामान पहुंच गया है। इस सामान को मदकिनी के पास ही एक स्टोर बनाकर रखा गया है। बुधवार रात छह-सात लोगों का एक झुंड स्टोर में घुस गया और सरिया ले जाने का प्रयास करने लगे। स्टोर की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात मदकोट निवासी भवान सिंह और पान सिंह ने जब इनका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। इन लोगों ने भवान सिंह की लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। ड्यूटी पर तैनात दूसरे संतरी पान सिंह के साथ भी इन लोगों ने मारपीट कर दी।

पान सिंह किसी तरह इन लोगों के चंगुल से भाग गया। बाद में चोरी के लिए आए यह लोग धमकी देकर वहां से निकल गए। घायल भवान सिंह ने बताया कि चोरी के लिए आए और मारपीट करने वाला कोई भी व्यक्ति रात के अंधेरे में पहचान में नहीं आ पाया, लेकिन उनकी बोली से लग रहा था कि वह नेपाली होंगे। अलबत्ता चोर सामान नहीं ले जा पाए। बीआरओ के स्थानीय इंचार्ज जयराज ने मामले की रिपोर्ट मुनस्यारी थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें