फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट, चोरी करने के सात आरोपी काबू

Fri, 26 Aug 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना सदर और थाना मजीठा रोड की पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार चोरी की 13 बाइक, दो स्कूटर और चार महंगे मोबाइल फोन बरामद किए है।
विज्ञापन


यह आरोपियों ने विभिन्न स्थानों से लोगों को डरा-धमा कर छीने थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप सिंह, अमित कुमार और प्रिंसपाल सिंह निवासी मजीठा रोड, बलजिंदर सिंह, गुरसाहिब सिंह निवासी गांव हेर, लवप्रीत सिंह निवासी प्रेम नगर और विनय कुमार निवासी शेरे पंजाब एवेन्यू के तौर पर हुई है। वहीं इनका एक साथी साजन निवासी इंदिरा कालोनी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 

थाना सदर पुलिस इंस्पेक्टर सुखजिंदर ने बताया  गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बलजिंदर और गुरसाहिब सिंह ने छेहर्टा इलाके में कई वाहन चोरी किए है। इस पर टीम गठित कर छापेमारी में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की और इनकी निशानदेही से आठ मोटरसाइकिल और एक स्कूटर बरामद किया गया। अन्य मामले मामले आरोपी लवप्रीत सिंह व विनय कुमार को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी का एक बाइक  व चार महंगे मोबाइल फोन बरामद किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा थाना मजीठा रोड पुलिस ने रेड कर आरोपी प्रिंसपाल, संदीप और अमित कुमार को गिरफ्तार कर चार बाइक व एक एक्टिवा बरामद की है।  यह सभी आरोपी रणजीत एवेन्यू, बटाला रोड, रानी का बाग, छेहर्टा आदि इलाकों में वारदातों को अंजाम देते थे। जहां कहीं भी 10-15 वाहन खड़े होते, वहां पर आरोपी सभी वाहनों को चेक करते थे और आरोपियों की चाबी से जिस किसी वाहन का लाक खुल जाता, उसे चोरी कर ले जाते थे। इसके अलावा महिलाओं से मोबाइल फोन पर्स छीन ले जाते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें