फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 में दिव्यांग ने की तोड़फोड़

Thu, 01 Nov 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त 108 एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिव्यांग युवक ने प्रसव पीड़िता को लेने बरम जा रही 108 एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। वाहन में बैठे 108 कर्मियों के ऊपर तारपीन का तेल भी डाल दिया। इस घटना के कारण गर्भवती महिला को लाने के लिए डीडीहाट से एंबुलेंस भेेजनी पड़ी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह धारचूला से 108 एंबुलेंस बरम क्षेत्र के तोली गांव से प्रसव पीड़िता को लेने रवाना हुई। आरोप है कि कालिका पुल के पास दिव्यांग युवक ने 108 वाहन के बाई ओर का बैक मिरर तोड़ दिया और वाहन में बैठे कर्मियों के ऊपर तारपीन का तेल उड़ेल दिया। इससे 108 कर्मी प्रवीण सिंह क्षेत्री और नरेंद्र कुमार भयभीत हो गए।

युवक ने वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया। इतना ही नहीं युवक ने वाहन के भीतर लगे फोन की तार को भी तोड़ दिया। बाद में परिजनों के मौके पर पहुंचने पर युवक शांत हुआ। युवक के परिजन वाहन में हुए नुकसान की भरपाई कर उसे समझा बुझाकर ले गए। इस घटना के कारण वाहन आगे नहीं ले जाया जा सका। डीडीहाट की 108 से प्रसव पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें