फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रो कार ने मजदूर को रौंदा, मौत

Tue, 27 Oct 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के ऐंचोली तिराहे के पास सोमवार रात एक अज्ञात सेंट्रो कार ने नेपाल निवासी मजदूर को टक्कर मार दी। कार चालक टक्कर मारने के बाद तेजी से टनकपुर रोड की तरफ भाग गया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल नेपाल निवासी करन बहादुर बोरा (50) की मंगलवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाल गणेश सिंह सामंत ने बताया कि टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की मदद से कार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना से ऐंचोली क्षेत्र के लोगों में भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि रात के समय तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें