फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुई गांव की रामलीला में अराजक तत्वों का हंगामा

Sat, 24 Oct 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुई गांव में चल रही रामलीला में शुक्रवार रात अराजक तत्वों ने जमकर हंगामा किया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष समेत कुछ अन्य के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


काफी देर तक बवाल मचने के बाद रामलीला का मंचन रोक दिया गया। इस बाबत गांव के लोगों ने शनिवार को राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

बुई रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद सिंह ने राजस्व पुलिस के उपनिरीक्षक दीपा जोशी को सौंपी तहरीर में कहा कि शुक्रवार रात रामलीला का मंचन शुरू होते ही पातो गांव के कुछ युवक रामलीला देखने के बहाने पहुंच गए।

आरोप है कि उन्होंने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष समेत कई लोगों से मारपीट की। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि सभी युवा नशे में धुत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक रामलीला में हंगामा होता रहा। हंगामे के दौरान महिलाएं और बच्चे डर से घरों को चले गए। आखिरकार आयोजकों ने रामलीला का मंचन रोक दिया।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद सिंह ने पातो निवासी त्रिलोक सिंह, लक्ष्मण सिंह समेत छह-सात अज्ञात के खिलाफ राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

 कहा कि पिछले साल की रामलीला में भी इन युवकों ने इसी तरह खलल डाला था। राजस्व उपनिरीक्षक दीपा जोशी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को शीघ्र दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें