फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतड़ी जिले में युवक और युवती के शव मिले

Fri, 29 Jan 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी नेपाल के बैतड़ी जिला अंतर्गत शिवलिंग वार्ड संख्या छह में एक युवक और युवती के शव साथ मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव पेड़ से लटका था, जबकि युवती की लाश उसी के पास जमीन पर पड़ी थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि प्रेम में विफल होने के बाद शायद दोनों ने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस के जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक कृष्ण प्रसाद साउद ने बताया कि बैतड़ी जिले के दूरस्थ शिवलिंग वार्ड की सीमा पर एक पेड़ से लटका गणेश ऐरी (22) और जमीन पर पड़ा लक्ष्मी बोहरा (20) का शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। यह दोनों शिवलिंग वार्ड के निवासी थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस का मानना है कि पहले युवक ने युवती को जहर दिया होगा फिर खुद पेड़ पर फंदा डालकर लटक गया होगा। शवों के मिलने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ही घटना के बारे में सारे तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें