फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी की नहीं दर्ज हो रही एफआईआर

Fri, 29 Jan 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल इलाके की एक विवाहिता के साथ दो महीने पहले पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। हंसिया से युवक के ऊपर वार करके उसने किसी तरह अपनी अस्मत बचाई थी। घटना की एफआईआर लिखाने को वह तभी से थाने का चक्कर लगा रही है। शुक्रवार को उसने इलाकाई पुलिस की मनमानी की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ को रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका पति मुंबई में रहता है। वह अकेली घर में रहती है। उसके अकेले रहने का फायदा उठाते हुए 30 नवंबर की रात पड़ोस में रहने वाला एक युवक बहाने से उसके घर आ गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आबरू बचाने के लिए उसने समीप पड़ा हंसिया उठाकर युवक के सिर पर प्रहार कर दिया। साथ ही शोर मचाने लगी। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े।


ग्रामीणों को आता देख खून से लथपथ युवक भाग निकला। आरोप है कि दूसरे दिन ही उसने सरायअकिल थाने जाकर घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जबकि हमले के बाद से युवक उसकी जान के पीछे पड़ा है। वह उसे बर्बाद करने की आए दिन धमकी देता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें