पिथौरागढ़। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
परिजनों ने पिथौरागढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी चार मार्च से लापता थी। शनिवार को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी गई।
उपनिरीक्षक मेघा शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम को आरोपी के बरेली में होने की जानकारी मिली तो टीम बरेली गई और शुक्रवार को बरेली से प्रदीप कुमार निवासी ग्राम हुरहुरि थाना मीरगंज जिला बरेली हाल निवासी लिंक रोड को गिरफ्तार कर लिया।