धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट में सांप के काटने से सोबला के जिमिरगांव निवासी गणेश सिंह के दस वर्षीय पुत्र हिमेश सिंह की मौत हो गई। गणेश सिंह का परिवार वर्तमान में बलुवाकोट में रहता है। उसका पुत्र हिमेश शनिवार शाम पांच बजे घर के आंगन में खेल रहा था।
इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर 14 किमी दूर धारचूला चिकित्सालय पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ.एमके जायसवाल ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम बच गया। रविवार को थानाध्यक्ष पीएस नेगी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।