फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और उसके प्रेमी को जूलाघाट बस अड्डे से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट/पिथौरागढ़। प्रेमी संग भागकर नेपाल जा रही महिला और उसके प्रेमी युवक को नेपाल पुलिस ने जूलाघाट बस अड्डे से पकड़कर भारतीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि जौलजीबी निवासी महिला और युवक यहां ऐंचोली में रहते थे। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को महिला और युवक भागकर झूलाघाट पहुंच गए। पत्नी के प्रेमी के साथ झूलाघाट की ओर जाने की सूचना के बाद महिला के पति ने झूलाघाट में एसएसबी के उप निरीक्षक संग्राम सिंह को मामले की जानकारी दी।

एसएसबी की सूचना के आधार पर नेपाल पुलिस के उप निरीक्षक चक्रदेव पांडेय ने जूलाघाट (नेपाल) बस अड्डे से महिला और युवक को पकड़कर भारतीय पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल ने बताया कि दोनों बालिग हैं, और अपनी मर्जी से भागे हैं। उन्होंने बताया कि महिला को उसकी मां और बहन के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि युवक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें