झूलाघाट (पिथौरागढ़)। आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 50500 रुपये बरामद किए हैं।
झूलाघाट थाने से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को आमबाग के पास सट्टा लगा रहे मूनाकोट निवासी भुवन सिंह भंडारी और सूवाकोट निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया। उनके पास से सट्टे में प्रयुक्त कागजात भी बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी टीएस राणा ने बताया कि झूलाघाट बाजार में सट्टा लगाने की सूचना लगातार मिल रही थी। बताया जा रहा था कि दो लोग बाहर से सब्जी बेचने के बहाने झूलाघाट आकर लोगों को सट्टा खिलाते हैं। सारा खेल नंबरों के आधार पर चलता है। दोनों को जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।