फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन सामग्री ढोते 7 पिकप वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाजरदेवल थाना पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त छापेमारी में सात वाहन अवैध खनन सामग्री ढोते पकड़े गए। वाहनों को सीज कर खनन सामग्री ढो रहे लोगों के खिलाफ खनन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जाजरदेवल थाने के थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट और खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, वड्डा चौकी के इंचार्ज चंदन सिंह के नेतृत्व में वड्डा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान सात पिकप वाहन अवैध खनन सामग्री ढोते हुए पाए गए। इन सातों वाहनों को सीज कर दिया गया है। अभियान में जाजरदेवल थाना और वड्डा चौकी के पुलिस कर्मी भी शामिल थे। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि इस क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी, इसी को देखते हुए छापेमारी की गई।

उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध खनन करने वालों की छानबीन कराई जा रही है। अवैध खनन करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अवैध खनन की जानकारी पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें