फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की आड़ में पत्नी को जबरन ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। इंदिरा बस्ती निवासी एक युवक ने पुलिस की आड़ में कुछ लोगों पर उसकी पत्नी को जबरन उठा ले जाने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि जब वह मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे तो उल्टा पुलिस कर्मियों ने उसे डरा धमकाकर भगा दिया। उन्होंने डीएम को भेजे पत्र में उनकी प्राथमिकी दर्ज कराकर पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पत्र में इंदिरा बस्ती निवासी युवक प्रदीप कुमार आर्य का कहना है कि वह गुजरात के वड़ोदरा स्थित प्राइवेट कंपनी कार्य करता था। उनका राजस्थान की रोशनी पाटीदार नामक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच दोनों ने विवाह करने का फैसला लिया और 14 नवंबर को यहां आकर आर्य समाज मंदिर ताड़ीखेत में शादी कर ली। उसका कहना है कि 17 नवंबर को कुछ पुलिस कर्मी और कुछ लोग शाम के वक्त उनके इंदिरा बस्ती आवास पर पहुंचे और जबरन उसकी पत्नी को साथ ले जाने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मी और अन्य लोग मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद जबरन वह लोग उसकी पत्नी को साथ ले गए। इस संबंध में कोतवाली पुलिस भी उसकी नहीं सुन रही है। उल्टा उसे ही जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। प्रदीप कुमार ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।

रोशनी पाटीदार के परिजनों ने राजस्थान में रोशनी की गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजस्थान पुलिस और उसके रिश्तेदार उसे ढूंढते हुए यहां पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने भी उनकी मदद की। रोशनी प्रदीप कुमार के घर से बरामद हो गई। रोशनी को उसके परिजन अपने साथ राजस्थान ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव उप्रेती, एसएसआई, रानीखेत कोतवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें