फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने नाबालिग किशोरी को बनाया हवस का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। थल तहसील के एक गांव की नाबालिग किशोरी को इसी गांव के एक अधेड़ ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। राजस्व पुलिस ने सोमवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश है।
विज्ञापन

प्रभारी तहसीलदार रघुवीर सिंह ने बताया कि थल तहसील के एक दूरस्थ गांव की 15 वर्षीय किशोरी को इसी गांव के अधेड़ सुरेश चंद्र ने 30 जुलाई को घर में अकेला पाकर हवस का शिकार बना लिया। बाद में किशोरी की तबियत बिगड़ने पर उसकी मां उसे पिथौरागढ़ अस्पताल ले गई। बताते हैं कि किशोरी ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के संकेत अपनी मां को दिए, लेकिन अधेड़ द्वारा इस तरह के कृत्य पर भरोसा नहीं किया। यह माना की उसे कोई दैवी प्रकोप हो गया है। बाद में तबियत, बिगड़ने पर उसे बागेश्वर जिला अस्पताल ले गए। जहां महिला चिकित्सक ने किशोरी के साथ बलात्कार होने की पुष्टि की। अस्पताल में पहुंची पुलिस ने मामले को बेड़ीनाग थाने में रेफर किया। बेड़ीनाग थाने से राजस्व पुलिस को भेजा गया। पीड़ित की मां ने 20 अगस्त को राजस्व उप निरीक्षक को घटना की तहरीर दी। सोमवार को अभियुक्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 452, 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मंगलवार को फिर से मेडिकल कराया जाएगा। मामले की जांच आमथल पट्टी के राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर सांगुड़ी, बेड़ीनाग तहसील के उपनिरीक्षक दीपक कुमार, अजंता दुग्ताल कर रहे हैं। बताया गया है कि पीड़िता का गरीब परिवार है। उसने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। अभियुक्त एक विवाहिता पुत्री सहित तीन बच्चों का पिता है। परिवार में उसकी पत्नी और बुजुर्ग मां भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें