फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में फिर पकड़ी गई हरियाणा में बनी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस की एसओजी टीम और घाट चौकी पुलिस ने सोमवार को दोपहर टोयोटा क्वालिस कार डीएल 3 सीएएम-0110 से चेकिंग के दौरान 34 पेटी शराब बरामद की। हरियाणा में बनी इस शराब को लेकर आ रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अजय जोशी ने शराब पकड़ने वाली टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। सीओ शेखर सुयाल के निर्देश पर पुलिस की टीम ने आज घाट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब इस कार की चेकिंग की गई तो कार की बॉडी में दो केबिन बनाकर यह शराब छिपाई गई थी। पुलिस ने कार में सवार संदीप कुमार निवासी मेहंदीपुर थाना मुरथल सोनीपत हरियाणा, सूरज सिंह निवासी गोपालनगर थाना बाबा हरिदास नजफगढ़ दिल्ली, सुमित राठी निवासी दयानंदनगर बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई शराब की कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है। शराब पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा, मनमोहन भंडारी, अशोक कालाकोटी, अनिल मर्तोलिया, राजकुमार और घाट चौकी के कांस्टेबल हेमंत पंत, दीपक फर्त्याल शामिल थे। पुलिस हरियाणा से लाई जा रही शराब में स्थानीय तस्करों की लिप्तता की भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें