फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय जुलूस के दौरान करंट लगने से बच्चा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। छात्रसंघ चुनाव के दौरान अपटेक तिराहे पर निकले विजय जुलूस को देखने छत पर गया एक बच्चा करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


शनिवार शाम छात्रसंघ के विजयी प्रत्याशियों का अपटेक तिराहे तक विजय जुलूस निकला। इस जुलूस को देखने 10 वर्षीय गौरव पुत्र प्रकाश छत पर चढ़ गया। इसी दौरान वह छत के पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हाई वोल्टेज तारों से हाथ छूते ही उसके कपड़ों में आग लग गई।

सामने मकान में मौजूद कुछ महिलाओं ने गौरव को जलता देख शोर मचाया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों एवं पुलिस कर्मियों ने छत पर पहुंचकर गौरव के ऊपर कंबल डाला और आग बुझाई। गौरव का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें