फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातामाटा के जंगल में मिला लाइनमैन का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। विद्युत विभाग में संविदा कर्मी के पद पर तैनात लाइनमैन का शव गौरीहाट के पास खाई में मिला है। मृतक के सिर और पीठ पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


झूलाघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कूचा, बिषाड़ निवासी महेंद्र सिंह मेहता (52) मजिरकांडा क्षेत्र में तैनात थे। वह 27 अक्तूबर को ड्यूटी से घर नहीं लौटे। इस पर चिंतित परिजनों ने राजस्व उपनिरीक्षक भूपेंद्र पंत के यहां गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार को गौरीहाट के पास सड़क से सौ मीटर नीचे रातामाटा की खाई में कुछ लोगों ने महेंद्र सिंह का शव पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

इस पर थाना प्रभारी टीएस राणा, एसआई संजय पूनिया, कांस्टेबल मेघा ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर विभाग के जेई हरीश कुमार ने बताया मृतक लाइनमैन का 15 वर्षीय एक पुत्र है। महेंद्र सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें