पिथौरागढ़। ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड के प्लाटून कमांडर की बुधवार की शाम खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
विण विकास खंड में तैनात होमगार्ड के प्लाटून कमांडर चंद्री राम (59) पुत्र विश्राम राम निवासी स्यूंसी, पट्टी बीसा बजेड़ बुधवार को ड्यूटी से घर लौट रहे थे। वह पिथौरागढ़ से जाजरदेवल तक जीप से पहुंचे और वहां से पैदल ही घर को चल दिए। शाम साढ़े पांच बजे विपुल गांव के पास उनका पैर फिसल गया और वह 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक चंद्री चंद मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से शव को खाई से बाहर निकाल पंचनामा भर। बृहस्पतिवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के घर पर पत्नी और दो बेटे हैं।