पिथौरागढ़। नशे के आदी एक व्यक्ति ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं मिलने पर सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। उसने तीन कारों के शीशे तोड़ दिए। इसका खामियाजा उसकी पत्नी को कार स्वामियों को नुकसान की भरपाई कर चुकाना पड़ा।
शराब के आदी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पति के शराब पीने की लत से परेशान पत्नी से उसे रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर पति आपा खो बैठा और सड़क पर आकर उत्पात मचाने लगा। उसने तीन कारों के शीशे तोड़ डाले।
इस पर कार स्वामी उक्त व्यक्ति के घर पहुंचे और पुलिस में शिकायत की चेतावनी दी। बताया जाता है कि शराबी व्यक्ति की पत्नी ने कार स्वामियों को नुकसान की भरपाई की। इससे मामला शांत हो गया।