फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर पर्यटकों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। हिमनगरी आने वाले बंगाली पर्यटकों के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार चार पर्यटकों ने मुनस्यारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हिमनगरी में अक्तूबर, नवंबर में पश्चिमी बंगाल से काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग कराकर ठहरने की व्यवस्था करते हैं। पर्यटकों की ऑनलाइन बुकिंग में ठगी की गई है। साल्ट लेक कोलकाता के कमलादास बसु, सोमा बसु, अंबर मजुमदार और एक अन्य ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने मुनस्यारी में ठहरने के लिए रिसॉर्ट और गेस्टहाउस की बुकिंग की थी।

जब वह यहां पहुंचे तो जनार्दन रिसॉर्ट और बीआर गेस्ट हाउस नाम के कोई होटल उनको नहीं मिले। उन्होंने ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इस संबंध में एसडीएम केएन गोस्वामी का कहना है कि पर्यटकों के साथ ठगी करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें